Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी के कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज! PM Modi के करीबी को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

योगी के कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज! PM Modi के करीबी को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए सूबे की योगी सरकार और प्रदेश भाजपा में बड़े फ़ेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन अटकलों को अब और बल मिल गया जब ये खबर आई कि आज शाम मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे।
खबरों की मानें तो नौकरशाह से राजनेता बने और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी अरविंद कुमार शर्मा यानी एके शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। यही नहीं जिन जिलों में पार्टी ने पंचायत चुनाव में ख़राब प्रदर्शन किया और कोरोना महामारी में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे वैसे मंत्रियों पर गाज गिर सकती है।
यहां चर्चा कर दें कि दिल्ली में भाजपा और संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले, केंद्रीय नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री की अहम बैठक पिछले दिनों हुई। इस बैठक के बाद से ही उत्तर प्रदेश कैबिनेट में फेरबदल के कयास लगाये जा रहे हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp