Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

बारिश से सराबोर दिल्ली
बारिश से सराबोर दिल्ली
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

दिल्ली और इससे सटे NCR के इलाकों में मंगलवार सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच शुरू हुई तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव की वजह से सुबह के समय कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों में बारिश को देखते हुए ‘रेनी डे’ घोषित किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 10:13 बजे तक दिल्ली के सभी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इनमें सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली शामिल हैं।

Advertisement Box

मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश की तीव्रता 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बारिश का असर देखने को मिला। गुरुग्राम प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं और कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और दिल्ली-NCR के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि जलभराव और ट्रैफिक की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp