Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जेल में कोरोना होने की शंका पर नहीं मिल सकती जमानत: सुप्रीम कोर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

जेल में कोरोना होने की शंका पर नहीं मिल सकती जमानत: सुप्रीम कोर्टनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी कैदी को सिर्फ इस आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती कि जेल में रहने से उसे कोरोना हो सकता है। कोर्ट को हर केस में उसकी मेरिट पर विचार करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालतें केस के मेरिट को देखें। सिर्फ हाईकोर्ट की टिप्पणी के चलते जमानत न दें। कोर्ट ने आरोपित को मिली अग्रिम जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट की मदद करने के लिए वकील वी गिरी को एमिकस क्युरी नियुक्त किया है। यूपी सरकार का कहना था कि जिसे ज़मानत मिली, वह एक ठग है। उसके खिलाफ 130 मामले लंबित हैं। बहरहाल कोर्ट ने यूपी सरकार की अर्जी पर आरोपित को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई जुलाई के पहले हफ्ते में करने का आदेश दिया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp