Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष ने अनाथ हुए बच्चों के लिए लिया बड़ा फैसला

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष ने अनाथ हुए बच्चों के लिए लिया बड़ा फैसला

Advertisement Box

श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष सेंट जोसेफ विद्यालय समूह द्वारा कहा गया कि कोरोनावायरस के कारण जिन बच्चों के माता एवं पिता दोनों का निधन हो गया है उनकी संपूर्ण पढ़ाई की जिम्मेदारी सेंट जोसेफ विद्यालय समूह निशुल्क उठाएगा।

उन्होंने यह फैसला बच्चों के हित में लेते हुए कहा कि वह बच्चे कभी भी यह महसूस नहीं करेंगे कि उनके माता-पिता नहीं है और विद्यालय में उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उन बच्चों के लिए माता पिता एवं अभिभावक के रूप में रहेंगे और उनका विशेष ध्यान रखेंगे श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि इस कार्य को करके उनको आत्मिक खुशी मिलेगी और वह बच्चे जब अपने जीवन में बुलंदियों को छू लेंगे तो उन्हें अपार खुशी होगी।

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की सभी शाखाओं में इस श्रेणी के अंतर्गत जो भी विद्यार्थी आएंगे उनको निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पिता का निधन कोरोनावायरस की वजह से हुआ है उनकी फीस में 50% की छूट प्रदान की जाएगी।

विद्यालय की सभी शाखाओं राजाजीपुरम ब्रांच, ठाकुरगंज ब्रांच, सुशांत गोल्फ सिटी अंसल ब्रांच, सीतापुर रोड ब्रांच, मलिहाबाद ब्रांच, एवं रुचि खंड -1 शारदा नगर योजना ब्रांच के प्रबंध निदेशकों ने संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल जी के इस निर्णय को अत्यंत सराहनीय निर्णय बताते हुए खुशी से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की बात स्वीकार की और कहा कि इन बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान की जाएगी जिससे बच्चे अपना निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सके।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

WhatsApp