Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना से निधन के बाद कब्रिस्तान में होगा नि:शुल्क अंतिम संस्कार 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना से निधन के बाद कब्रिस्तान में होगा नि:शुल्क अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को सीएम योगी ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 को अहम दिशा-निर्देश दिए हैं. योगी सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के बाद अब सभी पार्थिव शरीर की अत्येष्टि नि:शुल्क कराएगी. इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में कोविड से मृत्यु की दशा में निःशुल्क अंतिम संस्कार होगा, यह आदेश नगर निगम सीमा में लागू होगा।

 

Advertisement Box

अपर मुख्य सचिव नगर विकास मनोज सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अंतिम संस्कार के लिए श्मशान गृह और कब्रिस्तान में निः शुल्क अंतिम संस्कार कराया जाएगा. सिंह के मुताबिक अंतिम संस्कार में घर छोड़ने वाला धन नगर निकाय अपने स्वयं के मदों से खर्च करेंगे. उन्होंने बताया कि नगर निगम का मूल कर्तव्य है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कोरोना वायरस से मृतक हुए लोगों का निशुल्क अंतिम संस्कार कराएं. इसके साथ ही इस प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना अनिवार्य है।

इस प्रक्रिया में होने वाला व्यय नगरीय निकाय अपने स्रोतों से या फिर राज्य वित्त आयोग से उपलब्ध कराई गई धनराशि से होगा. एक पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि में अधिक से अधिक 5 हजार रुपया की धनराशि ही व्यय की जाएगी. बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, आज भी पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक मामले आए हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,076 मामले सामने आए हैं. वहीं कुल 372 लोगों की मौत हो गई. यूपी में अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 649 टेस्ट हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में 241403 टेस्ट हुए हैं. कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 53 हजार 679 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp