
5200 करोड़ रुपये की लागत से कमल के आकार में बनेगा उत्तर प्रदेश का नया विधानभवन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का नया विधानभवन गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की लगभग 200 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है। करीब 5200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित होने वाले इस अत्याधुनिक परिसर की सबसे बड़ी विशेषता इसका कमल के फूल के आकार का वास्तुशिल्पीय डिजाइन होगा।
प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार मुख्य विधानसभा भवन ऊपर से देखने पर कमल की पंखुड़ियों के समान दिखाई देगा। भवन का केंद्रीय भाग विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही के लिए समर्पित होगा, जबकि इसके चारों ओर प्रशासनिक कार्यालयों, समिति कक्षों तथा अन्य सहायक इकाइयों का विकास किया जाएगा।
यह नया विधानभवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसका डिजाइन उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय प्रतीकात्मकता को भी प्रदर्शित करेगा। परियोजना को प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








