Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंचकल्याणक महोत्सव का निमंत्रण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंचकल्याणक महोत्सव का निमंत्रण

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आश्वासन

लखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून 2026 तक आयोजित होने वाले श्री 1008 आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु जैन समाज के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर आमंत्रण पत्र सौंपा।

Advertisement Box

प्रतिनिधिमंडल में श्री जैन धर्म प्रबोधिनी सभा के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन, पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, ब्रजेश जैन ‘बंटी’, महासचिव संदीप जैन, उपकोषाध्यक्ष विशाल जैन तथा अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जैन धर्म के सिद्धांतों तथा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 29 जून तक आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैन समाज के इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया तथा महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

जैन समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से महोत्सव की गरिमा और बढ़ेगी तथा समाज को प्रेरणा मिलेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp