Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अफवाह मंत्री वाले तंज से गरमाई यूपी की राजनीति, आमने-सामने अखिलेश-राजभर

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा विधायकों के पाला बदलने को लेकर किए जा रहे दावों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करारा पलटवार किया है। सपा प्रमुख ने राजभर को सीधे तौर पर “अफवाह मंत्री” करार देते हुए उनके बयानों को गंभीरता से न लेने की सलाह दी।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ओम प्रकाश राजभर लगातार यह दावा कर रहे हैं कि विपक्षी दलों के कई विधायक सत्ता पक्ष के संपर्क में हैं और आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। राजभर के इन बयानों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी थी। इसी बीच जब मीडिया ने इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “ओपी राजभर अफवाह मंत्री हैं।”

Advertisement Box

अखिलेश यादव का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इसे न सिर्फ राजभर पर व्यक्तिगत हमला माना जा रहा है, बल्कि सत्ता पक्ष की रणनीति पर भी सवाल उठाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। सपा का मानना है कि इस तरह के दावों के जरिए विपक्षी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में इस तरह की बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने समर्थकों को संदेश देने के लिए आक्रामक राजनीतिक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अखिलेश का “अफवाह मंत्री” वाला बयान आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp