
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इसी बीच अवध सूत्र और लोकसेवा न्यूज की टीम लखनऊ के मशहूर शर्मा चाय वाले के पास पहुंची, जहां लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान खास तौर पर लड़कियों ने बेबाकी से अपनी राय रखी और बताया कि प्रदेश में अगली सरकार को लेकर उनकी क्या सोच है।
चाय की चुस्कियों के बीच हुई इस चुनावी चर्चा में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की सरकार को लेकर कई सवाल उठे। लड़कियों से पूछा गया कि अगर आज चुनाव होते हैं तो वे किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहेंगी? क्या प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की वापसी होगी या फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सत्ता में लौटेगी?
इस दौरान युवतियों ने अपनी पसंद, सरकार के कामकाज और प्रदेश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। किसी ने विकास और कानून-व्यवस्था को अहम बताया तो किसी ने युवाओं के रोजगार और शिक्षा को जरूरी मुद्दा माना।









