Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटी है सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटी है सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

12 वर्ष—विश्वास, विकास और जनकल्याण के रहे : उप मुख्यमंत्री

Advertisement Box

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कानपुर नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान समृद्धि और नारी शक्ति के उत्थान को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है।  सम्मेलन के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के विस्तार से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प जनभागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से इस राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन की राजनीति को स्वीकार किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में भी जनता के आशीर्वाद से विकास और जनकल्याण का अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है तथा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिवराम सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp