Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण, प्रबुद्धजनों से संवाद और शहीदों को नमन; उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

कानपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण, प्रबुद्धजनों से संवाद और शहीदों को नमन; उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जनपद कानपुर नगर में ‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया, प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया।

 उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस के निकट निर्माणाधीन जयपुरिया रेल उपरिगामी सेतु का जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए और कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

Advertisement Box

इसके बाद श्री मौर्य ने किदवई नगर स्थित प्रतिष्ठित व्यापारी श्री मिथलेश गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों के साथ चाय पर संवाद कर विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के भाई के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी।

कैंट क्षेत्र में स्थित शहीद कैप्टन आयुष यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी सशक्त प्रतीक बन चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं का सम्मान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp