Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

100% एथेनॉल ईंधन को मिली बड़ी मंजूरी, जल्द बाजार में आएंगी नई कारें और बाइकें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

100% एथेनॉल ईंधन को मिली बड़ी मंजूरी, जल्द बाजार में आएंगी नई कारें और बाइकें

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एथेनॉल आधारित ईंधन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन (E100) से संबंधित फाइल पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं। गडकरी ने इसे भारत के वैकल्पिक ईंधन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खुशी का दिन है।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि मारुति की वैगनआर और हीरो की दो मोटरसाइकिलें 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलने वाले मॉडल के रूप में लॉन्च की जा चुकी हैं। साथ ही अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी जल्द ही E100 तकनीक से चलने वाली कारें और बाइकें बाजार में उतारेंगी।

गडकरी ने कहा कि एथेनॉल आधारित ईंधन के उपयोग से देश की पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी, ईंधन आयात पर होने वाला खर्च घटेगा और किसानों को भी लाभ मिलेगा। एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है, जिससे कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि एथेनॉल जैसे हरित ईंधनों के बढ़ते उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

WhatsApp