Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, ए.के. शर्मा के नेतृत्व में मिली बड़ी उपलब्धि

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, ए.के. शर्मा के नेतृत्व में मिली बड़ी उपलब्धि

लखनऊ, 1 जून। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष : एक करोड़ रूफटॉप तक सौर ऊर्जा का विस्तार” में प्रदेश को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ए. के शर्मा ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज अक्षय ऊर्जा विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी मॉडल बनकर उभरा है।

Advertisement Box

मंत्री ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में अब तक 9.91 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 5.57 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे 5.64 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं तथा प्रदेश में 1,888 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता विकसित की गई है। लाभार्थियों को ₹3,602 करोड़ से अधिक केंद्रीय और ₹1,200 करोड़ से अधिक राज्य सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने पीएम सूर्य घर स्टेकहोल्डर्स मॉनिटरिंग स्टेट डैशबोर्ड विकसित कर योजना की रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित की है। वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 2,000 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं और 6,000 से अधिक पंजीकृत वेंडरों के साथ राज्य देश में अग्रणी बना हुआ है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लखनऊ देश का पहला जनपद बन गया है जहां पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक लाख से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का आंकड़ा पार हो चुका है। वहीं प्रदेश में सौर ऊर्जा कारोबार ₹36 से ₹40 करोड़ प्रतिदिन तक पहुंच गया है, जिससे 70 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश 38 संयंत्रों और 284 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के साथ देश में प्रथम स्थान पर है। इसके अलावा पीएम-कुसुम सी-1 योजना के तहत 7,821 संयंत्र स्थापित कर किसानों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने यूपीनेडा, ऊर्जा विभाग, विद्युत वितरण निगमों तथा सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में प्रदेश अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में और नए राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp