Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेधावी छात्र ही विकसित भारत के वास्तविक शिल्पकार: केशव प्रसाद मौर्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मेधावी छात्र ही विकसित भारत के वास्तविक शिल्पकार: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी विकसित भारत के वास्तविक शिल्पकार हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Advertisement Box

गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अमर उजाला के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के कारण विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है और आने वाले समय में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी बनेगा।

श्री मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावक, शिक्षक और छात्र की संयुक्त भूमिका होती है। इन तीनों के समन्वय को उन्होंने सफलता की “त्रिवेणी” बताते हुए कहा कि इनके सहयोग से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने वर्ष 2017 में शुरू की गई ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गौरव पथ’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार मेधावी छात्रों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, समय प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, दोनों मंत्रियों तथा अमर उजाला की ओर से यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी, स्मार्टफोन और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp