
Written by
Bureau Report
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मंजूरी, जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी ग्रीन DEMU
दिल्ली : देश में रेलवे के क्षेत्र में एक और बड़ी पहल करते हुए रेल मंत्रालय ने पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली 10 डिब्बों की DEMU ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाएगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हाइड्रोजन आधारित यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल मानी जा रही है, जिससे प्रदूषण और डीजल पर निर्भरता कम होगी।
बताया जा रहा है कि यह देश में ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







