Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महंगाई का असर ऑटो सेक्टर पर, जून से मारुति की कारें होंगी और महंगी

मारुति की कारें होंगी और महंगी
मारुति की कारें होंगी और महंगी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए 1 जून 2026 से अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती मुद्रास्फीति और उत्पादन लागत में इजाफे के चलते वाहनों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

कंपनी की ओर से रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से लागत को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के कारण अब कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम से कम पड़े, इसके लिए सीमित स्तर पर ही कीमतें बढ़ाई जाएंगी।

Advertisement Box

मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में एंट्री लेवल कार S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी व्हीकल Invicto तक कई मॉडल शामिल हैं। फिलहाल इनकी कीमतें करीब 3.49 लाख रुपये से लेकर 28.7 लाख रुपये तक हैं। कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी, लेकिन माना जा रहा है कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतें तय की जाएंगी।

ऑटो सेक्टर विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव के कारण वाहन कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं। इससे आने वाले महीनों में कार खरीदना ग्राहकों के लिए और महंगा हो सकता है।

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कारों में Alto K10, Wagon-R, Celerio, Baleno, Brezza और Swift शामिल हैं। कंपनी आने वाले दिनों में नई कीमतों की विस्तृत सूची जारी कर सकती है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp