सिकंदरा कानपुर देहात
सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प के साथ भव्य राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में आयोजित यह रैली सुबह 10:00 बजे लक्ष्मी गेस्ट हाउस, चिलौली से शुरू होकर गालुवापुर, डेरापुर, मुंगीसापुर, राजपुर, जैनपुर, सिकंदरा पटेल चौक और अमौली होते हुए शाम 6:15 बजे चिलौली में संपन्न हुई।रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार कटियार ने कहा कि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र उनके लिए एक परिवार के समान है और वह सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों के हित में कई बड़े वादे करते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक हाथ को रोजगार दिलाना और हर गांव से बिजली की किल्लत को हमेशा के लिए समाप्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कटियार ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव और ऊंच-नीच बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वर्गों को साथ लेकर न्याय और विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। यात्रा में भारी संख्या में समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।









