Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

एआई कैमरों से लैस कंट्रोल कमांड रूम से होगी सघन निगरानी

Advertisement Box

अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार

प्रयागराज/लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आयोग कार्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कमांड रूम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल कमांड रूम में दो दर्जन से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीनों एवं एआई कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी। यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग द्वारा परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आधुनिक निगरानी तंत्र को अपनाया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा को पूर्ण ईमानदारी एवं नियमों के अनुरूप दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

WhatsApp