Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोहली-पडिक्कल की तूफानी बल्लेबाजी, RCB ने रिकॉर्ड चेज से SRH को रौंदा

कोहली-पडिक्कल की तूफानी बल्लेबाजी
कोहली-पडिक्कल की तूफानी बल्लेबाजी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

IPL 2026 के पहले ही मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर सीजन का धमाकेदार आगाज़ किया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने केवल 15.4 ओवर में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया और IPL का सबसे तेज 200+ रन चेज दर्ज किया।

इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने नाबाद 69 रन बनाकर टीम को अंत तक संभाले रखा। कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों में उनकी अहमियत कितनी ज्यादा है। उन्होंने अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 28वां अर्धशतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया।

Advertisement Box

देवदत्त पडिक्कल ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 61 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी ने मैच को पूरी तरह RCB के पक्ष में झुका दिया। वहीं, राजत पटिदार ने तेज 31 रन बनाकर लक्ष्य को और आसान कर दिया। SRH की ओर से ईशान किशन ने 80 रन की शानदार पारी खेली और IPL में 3000 रन पूरे करने का मुकाम हासिल किया। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।

RCB की इस जीत को उनके टाइटल डिफेंस के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। टीम ने जिस आक्रामक अंदाज में लक्ष्य हासिल किया, उससे साफ है कि इस सीजन में RCB खिताब बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp