Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पश्चिम एशिया संकट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, संसद में चर्चा की मांग

पश्चिम एशिया संकट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
पश्चिम एशिया संकट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति भारत के लिए आर्थिक और कूटनीतिक चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि ‘पश्चिम एशिया में जो हो रहा है, उससे भारतीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त आर्थिक नुकसान होने वाला है।’ उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट का हवाला देते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी निशाना साधा।

Advertisement Box

कांग्रेस नेता ने हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे देश को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि.. पश्चिम एशिया के हालात, ईंधन की संभावित कीमतों में बढ़ोतरी और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर जैसे मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।इस बीच विपक्षी दलों ने संसद में इन मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे भी शामिल रहे। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp