Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

109 मीटर! हार्दिक पांड्या का ‘मेगा सिक्स’, टूर्नामेंट में बनाया नया रिकॉर्ड

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

109 मीटर! हार्दिक पांड्या का ‘मेगा सिक्स’, टूर्नामेंट में बनाया नया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अपने विस्फोटक अंदाज़ से सबको रोमांचित कर दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए मैच में हार्दिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 52 रन ठोक दिए।

Advertisement Box

इस पारी के दौरान हार्दिक ने 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे लंबा सिक्स बन गया है। खास बात यह रही कि उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाने के दो गेंद बाद ही एक और विशाल छक्का जड़ते हुए अपने ही साथी खिलाड़ी के लंबे शॉट को पीछे छोड़ दिया।

हार्दिक की पारी में 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने भारत को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी उन्होंने योगदान दिया और 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके।

हार्दिक के इस दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने न सिर्फ मैच का रुख भारत की ओर मोड़ा, बल्कि उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी दिलाया।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp