Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत दौरे से किया इंकार

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत दौरे से किया इंकार
बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत दौरे से किया इंकार
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद लिया है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि यह निर्णय बीसीसीआई की “हिंसक सांप्रदायिक नीति” को देखते हुए लिया गया है।

इससे पहले, पाकिस्तान भी भारत-पाकिस्तान मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने का रुख अपना चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और श्रीलंका के मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, जबकि पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे। अब बांग्लादेश भी इसी तरह का रुख अपना रहा है।

Advertisement Box

BCB ने अपने फैसले का औपचारिक रूप से हालिया बैठक में ऐलान किया। बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ICC ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक रुख नहीं रखा है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप A और बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है। भारत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जबकि बांग्लादेश 7 फरवरी को वेस्टइंडीज से मुकाबला करेगा। अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या बांग्लादेश के मैच भी पाकिस्तान की तरह न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित होंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp