UP CTET का पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, बागपत, हरियाणा से लिया था आउट पेपर
उत्तर प्रदेश सीटेट का पेपर आउट कराने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य अजीत प्रताप को मेरठ एसटीएफ ने आज गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने अजीत को मेरठ कंकरखेड़ा से पकड़ा है. पूछताछ में आरोपी अजीत ने बताया कि उसने यूपी सीटेट का पेपर आउट किया था. आउट पेपर उसने बागपत और हरियाणा के युवकों से लिया था. पुलिस आरोपी से दूसरे साथियों के नाम भी पूछ रही है. उसका मोबाइल खंगाल रही है, ताकि गिरोह के दूसरे लोगों को भी पकड़ सके.
उत्तर प्रदेश में सीटेट का पेपर लीक हो गया था. पैसे लेकर परीक्षा का पेपर आउट कराने के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था. इसी गिरोह के एक सदस्य अजीत प्रताप उर्फ बिट्टू, पुत्र श्यामलाल जो खेड़ा गांव इस्लामपुर बड़ौत, बागपत का रहने वाला है. उसे अरेस्ट किया है. एसटीएफ लंबे समय से अजीत की तलाश में थी. आज सूचना मिली कि अजीत खिर्वा रोड फ्लाईओवर कंकरखेड़ा बाईपास के पास है. वहां किसी का इंतजार कर रहा है।







