Written by
विमेंस प्रीमियर लीग की टीमों की नीलामी: 5 टीमों की बिक्री 4670 करोड़ में हुई; दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और लखनऊ की टीमें खेलेंगी
विमेंस प्रीमियर लीग की 5 टीमों की नीलामी हो गई है। बुधवार को बोर्ड ने नीलामी में सफलता हासिल करने वाली कंपनियों के नाम की घोषणा की। इस नीलामी से बोर्ड को कुल 4669.99 करोड़ रुपए की रकम मिलेगी। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा। अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी। WPL का पहला सीजन इस साल मार्च में होना है। फरवरी में खिलाड़़ियों की नीलामी होगी।






