Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

‘नारी सशक्तिकरण’ विषय पर सदन में अनवरत चर्चा का प्रस्ताव पारित

Advertisement Box

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक मंगलवार को सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन विधान परिषद भवन के कक्ष संख्या-77 में किया गया।

बैठक में 30 अप्रैल को होने वाली सदन की कार्यवाही के कार्यक्रम पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान ‘नारी सशक्तिकरण’ विषय पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 1956 के नियम-59(9) के अंतर्गत लोकहित के विषय पर अनवरत चर्चा के प्रस्ताव को प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने अपने विचार रखते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सदस्य विधान परिषद सलिल विश्नोई, जासमीर अंसारी, अश्वनी त्यागी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, बिछ्छे लाल राम, जयपाल सिंह ‘व्यस्त’, आकाश अग्रवाल, अक्षय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह तथा विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp