
594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे कल होगा लोकार्पित
प्रयागराज/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देगा और पश्चिम से पूर्व यूपी तक कनेक्टिविटी को तेज बनाएगा।
12 जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे
इस मेगा प्रोजेक्ट से राज्य के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सीधे जुड़ेंगे।
शाहजहांपुर में करीब 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है
आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमान भी लैंड कर सकेंगे
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी
व्यापार, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बढ़ावा
क्षेत्रीय विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
गंगा एक्सप्रेस-वे को उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में माना जा रहा है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा।








