Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शहीद व दिव्यांग पुलिस परिवारों को 41.60 करोड़ की बड़ी राहत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

शहीद व दिव्यांग पुलिस परिवारों को 41.60 करोड़ की बड़ी राहत

डीजीपी राजीव कृष्ण ने 27 लोगों को सौंपे चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा संग 3 साल का नया समझौता

Advertisement Box

लखनऊ। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने गुरुवार को मानवीय संवेदना का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए आकस्मिक दुर्घटनाओं में मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों और दिव्यांग हुए जवानों को कुल 41 करोड़ 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के तहत Bank of Baroda के सहयोग से दी गई।

कार्यक्रम में 22 मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों और 5 दिव्यांग पुलिस कर्मियों सहित कुल 27 लोगों को चेक वितरित किए गए। डीजीपी ने सभी परिवारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कर्तव्य निभाते हुए गंवाए पैर, मिला 1.50 करोड़ का सहारा
जीआरपी गोंडा में तैनात आरक्षी आकाश सिंह, जो 31 मार्च को एक अभियुक्त को पकड़ने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके दोनों पैर कट गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद उनकी पत्नी को 1.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा कवच बना नया MoU
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस और Bank of Baroda के बीच 3 वर्षों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज का नया समझौता ज्ञापन (MoU) भी हस्ताक्षरित किया गया, जो 21 मार्च 2026 से प्रभावी है।

नए समझौते के तहत पुलिस कर्मियों को लगभग 2.30 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, व्यापक बैंकिंग सुविधाएं और दुर्घटना की स्थिति में मजबूत आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। खास बात यह है कि अब सेवानिवृत्त कर्मियों और फैमिली पेंशनरों को भी विशेष लाभ दिए जाएंगे।

डीजीपी बोले— कल्याण योजनाएं होंगी और मजबूत
डीजीपी राजीव कृष्ण ने विश्वास जताया कि यह समझौता पुलिस परिवारों की आर्थिक सुरक्षा को और सुदृढ़ करेगा तथा भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी पहलों को गति मिलेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp