Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में धमाका, छह की मौत, महिला ने दिया हमले को अंजाम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में धमाका, छह की मौत, महिला ने दिया हमले को अंजाम

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के टकसिम स्क्वायर में बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई है। अब तक 80 से अधिक लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। धमाका रविवार को इस्तांबुल की सबसे व्यस्त इलाके में हुआ। इस मुख्य पैदल मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने धमाके की निंदा की है। उन्होंने इसमें आतंकी हाथ होने का भी शक जताया। धमाके के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। पुलिस ने भी राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। तुर्की के उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस्तांबुल के इस्तिकलाल एवेन्यू में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 81 घायल हो गए। आतंकी कार्रवाई माने गए इस धमाके को एक महिला हमलावर ने अंजाम दिया। बढ़ सकता है जान गंवाने वालों का आंकड़ा धमाके में हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ। घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है। कई जख्मी हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि धमाके की जगह से आग की लपटें निकल रही हैं। वीडियो में धमाका जोरदार लग रहा था। धमाके के बाद राहगीर मुड़े और भागने लगे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp