Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोलन में गरजे सुखविंदर सिंह सुक्खू; बोले, कांग्रेस सत्ता में लौटते ही खोलेगी घोटालों की फाइलें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सोलन में गरजे सुखविंदर सिंह सुक्खू; बोले, कांग्रेस सत्ता में लौटते ही खोलेगी घोटालों की फाइलें

सोलन में गरजे सुक्खू, पुलिस भर्ती सहित भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच
कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुलिस भर्ती घोटाले सहित वर्तमान सरकार के दबाए हुए सभी भ्रष्टाचार व जनहित के मामलों की जांच की जाएगी। यह बात कांग्रेस चुनाव प्रचार-प्रसार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। वह शुक्रवार को सोलन में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की होने वाली परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को सोलन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए, लेकिन उन्हें दबा दिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार के सभी मामलों पर पर्दा डाला हुआ है और फाइलें दबा कर रखी हैं। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही इन सभी मामलों की दोबारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोलन के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश की पहली परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों का भारी आक्रोश है। पुलिस भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सीबीआई से जांच करवाने की बात कही थी, लेकिन यह जांच भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सत्ता में आते ही 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp