Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ठोडो मैदान सोलन में 10 अक्तूबर को रैली कर सकती हैं प्रियंका गांधी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

 

ठोडो मैदान सोलन में 10 अक्तूबर को रैली कर सकती हैं प्रियंका गांधी

Advertisement Box

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली 10 अक्तूबर को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में प्रस्तावित है। इसके लिए वीरवार को अनुमति ली जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने ठोडो मैदान को लेकर ही प्रशासन पर जोर डाला है। कांग्रेस ने पुलिस मैदान के लिए भी अनुमति मांगी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पुलिस मैदान में एबीवीपी के कार्यक्रम का तर्क देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वहां एवीबीपी का कार्यक्रम हुआ था। इसका सामान समेटने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर एनएसजी की टीम भी पहुंचेगी। बता दें कि रैली को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने बैठक की थी। इसमें हिमाचल के सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहे। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के रैली को लेकर निर्णय लिया कि रैली में 40 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। यह भी तय किया गया कि कहां से कितने लोगों को लाना है। उसी हिसाब से कांग्रेस अब तैयारियों में जुट गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp