Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

 

Horoscope Today 8 September: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Advertisement Box

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा, परन्तु किसी रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र का सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कॅरियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों के प्रभाव से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय बढ़ेगी। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियों का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन के योग हैं।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्म संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

तुला राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आय की स्थिति ठीक रहेगी। किसी मित्र का साथ मिल सकता है।

मकर राशि- मन में शान्ति रहेगी। परन्तु नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में भी वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में अवरोध आ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग हैं।

मीन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करते रहें। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

WhatsApp