Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा 11 नगरीय निकायों के लिए 521.24 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा 11 नगरीय निकायों के लिए 521.24 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

अवध सूत्र(AS NEWS)
 लखनऊ: 01 सितम्बर, 2022
 प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा द्वारा पीलीभीत जनपद की 11 नगरीय निकायों के लिए 521.24 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इसमें से 483.80 लाख रुपए के 29 कार्यों का शिलान्यास एवं 37.44 लाख रूपये के 02 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत पीलीभीत की 03 नगर पालिका परिषदों पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर तथा 07 नगर पंचायतों गुलरिया भिंडरा, बरखेड़ी, काली नगर, पकड़िया नौगांवा, हुसैनपुर, जहानाबाद, भीलवाड़ा में विकास कार्य किया जाएगा।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने मंगलवार को जल निगम के ट्रांजिट हॉस्टल में वर्चुअली इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 511 लाभार्थियों को चाबी वितरण कार्यक्रम में 50 लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चाबी वितरित की। उन्होंने लाभार्थियों से आवासों में शौचालय, पानी, बिजली आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा शौचालय का नियमित प्रयोग करने और साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया तथा कूड़े को कूड़ेदान में दाने डालने के लिए कहा।

Advertisement Box

ए0के0 शर्मा ने इस अवसर पर पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को बधाई दी कि उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण के ज्यादातर कार्य को जन्म भागीदारी के माध्यम से कराया है और शहर के चौराहों को सुंदर बनाने तथा उद्यानों के निर्माण में भी ध्यान दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के 08 चौराहों और 15 पार्कों का सुंदरीकरण आम की सहभागिता के माध्यम से कराया गया। शहर का 17 हजार से अधिक मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया गया। गंदे स्थानों की सफाई कराकर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया। पीलीभीत बांसुरी के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है इसलिए चौराहों पर बांसुरी का प्रतीक भी लगाया गया है। इस दौरान सचिव नगर विकास अनिल कुमार, पीलीभीत के अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम, अधिशासी अधिकारी योगेश कुमार गौड़ तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp