Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ डीएवी कॉलेज नाका हिंडोला में खेली गई फूलों की होली 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ डीएवी कॉलेज नाका हिंडोला में खेली गई फूलों की होली 

लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ डीएवी कॉलेज नाका हिंडोला में खेली गई फूलों की होली सभी के लिए एक अविस्मरणीय और यादगार पल में बदल गई जब राजनाथ सिंह स्वयं मंच से नीचे उतर कर कार्यकर्ताओं के समीप पहुंच गए और दोनों हाथों से गुलाब के पंखुड़ियों को कार्यकर्ताओं पर लुटाते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ राजनाथ सिंह पर फूलों की बौछार की।

Advertisement Box

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित होली समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ,पूर्व मंत्री एवं विधायक आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक प्रत्याशी रजनीश गुप्ता व डीएवी कॉलेज प्रधानाचार्य अमित त्रिपाठी मंच पर उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब आप होली का त्यौहार यहां लखनऊ में मना रहे थे तब मैंने भी होली का त्यौहार बहुत उल्लास के साथ दिल्ली में मनाया पर मन अपने लखनऊ के कार्यकर्ताओं के बीच भी होली मनाने को था। तो महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से बात करके यह होली मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया है। हम जब भी कभी पर्व मनाते हैं एक नई ऊर्जा का संचार होता है भारत में जो पर्व त्यौहार मनाए जाते हैं वह आपसी भाईचारा पैदा करने के लिए मनाया जाता है हर पर्व के पीछे बहुत बड़ा उद्देश्य होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है 5 वर्ष के अंदर लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा पर्व लोग मनाते हैं। होली के 1 सप्ताह पहले लोकतंत्र का पर्व उत्तर प्रदेश की जनता ने बनाया है उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकतंत्र के अवसर पर उत्तर प्रदेश वाह भारतीय जनता पार्टी को केसरिया रंग में रंग दिया। इस होली के पर्व पर लग रहा था कि हर पिचकारी से निकलने वाला रंग केसरिया था। इसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जनता तक मोदी और योगी के कार्य पहुंचाने का कार्य किया है। प्रदेश में एक बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को देखें तो उत्तर प्रदेश में कोई भी राजनीतिक पार्टी लगातार दो बार सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई है पहली बार यह कामयाबी उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिया ,उत्तर प्रदेश के इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा।। पांच राज्यों में चुनाव हुए थे जिसमें चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी । कोई भी ईमानदारी से काम करें तो इस देश की जनता उसकी झोली भर देती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों बहुत ही इमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।जब से हमारी केंद्र में सरकार आई है भारत का किस हद तक पूरी दुनिया में नाम बड़ा हुआ है। पहले विश्व में भारत के प्रति धारणा कमजोर थी पर अब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर भारत की बातों को सुनती है और गंभीरता से विचार करती है। पहले भारत के कई मामलों में दूसरों पर निर्भर रहता था पर अब आत्मनिर्भर भारत बन रहा है । प्रधानमंत्री जी की कल्पना है कि भारत की धरती पर ही सारे सामान बनाने हैं और विदेशो को भारत में बने उत्पाद निर्यात करना है।आजाद भारत के इतिहास में पहली बार 400 बिलियन डालर का निर्यात दुनिया के देशों में किया गया। हमारे प्रधानमंत्री कहना है कि कोई टेक्नोलॉजी अगर हमारे पास नहीं है तो हम दुनिया के दूसरे देशों से कहेंगे अपनी तकनीक भारत में लाकर भारत की तकनीक से सामान को तैयार करो और भारत की धरती से उसको निर्यात करो। मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया,पहले हम बहुत सारे सामान दुनिया के दूसरे देशों से मांगते थे अब भारत की धरती पर तैयार करेंगे। भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। जनसामान्य में भारतीय जनता पार्टी की साख निरंतर बढ़ती जा रही है। राज्यसभा में 88 के बाद किसी भी राजनीतिक पार्टी को 100 सीटें राज्यसभा में नहीं थी यह अवसर भारतीय जनता का पार्टी को प्राप्त हुआ है संसद में हमारा बहुमत है और अब राज्यसभा में भी हमारा बहुमत हो गया है। कोरोना जैसी आपदा में प्रधानमंत्री ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,दुनिया के अधिकांश देश अमेरिका,जर्मनी,फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों ने हमारे कोरोना प्रबंधन की सराहना की। कोरोना का टीका भी हम भारत में बनाने लगे और दूसरे देशों को देने लगे। रूस और यूक्रेन में भारत की नीति की सराहना विपक्षी के साथ बहुत देश कर रहे हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी तारीफ कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए आम जन मानस का समर्थन बढ़ता जा रहा है यह हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा आम जनमानस के लिए कार्यों के कारण हो पाया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा हम सब कार्यकर्ता को माननीय राजनाथ ने आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ के लिए सैकड़ों कार्य किए है। देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जितने कार्य नही हुए होंगे उससे अधिक कार्य लखनऊ में हुए है। पहले पूरे शहर में एक वाटर वर्क्स होता था अब दूसरे वाटर वर्क की आधारशिला भी रक्षा मंत्री के आशीर्वाद से होने वाली है। पहले एक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भरवारा में होता था रक्षामंत्री जी ने चिंता की तो 1090 पर करोड़ों की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। लखनऊ की परिकल्पना रक्षामंत्री द्वारा ऐसी की है कि आने वाले कुछ दिनों में आप देखेंगे लखनऊ भारत ही नहीं पूरी दुनिया का नंबर एक शहर होने वाला है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी पुष्कर शुक्ला उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर मंडल अध्यक्ष हिमांशु सोनकर, प्रवीण गर्ग द्वारा रक्षा मंत्री का बड़ी माला पहनाकर के स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत व होली गीत के साथ विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की। जिसमें कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुतियां के साथ मयूर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp