Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दबिश देने जा रही पुलिस की कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर समेत कुल 5 लोगों की मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

दबिश देने जा रही पुलिस की कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर समेत कुल 5 लोगों की मौत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बुधवार सुबह मुरैना में दबिश देने जा रही अलीगढ़ पुलिस टीम की कार हाइवे पर खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई।

जिसमें इगलास थाने में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, सिपाही पवन कुमार, सिपाही रामकुमार, कार ड्राइवर समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि चोरी के एक मामले में पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के मुरैना जा रही थी। टीम को लीड सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार कर रहे थे। कार को बेसवा किला का रहने वाला एक युवक चला रहा था। लेकिन बुधवार तड़के थाना क्षेत्र बाबर आगरा-ग्वालियर बार्डर पर मुरैना में कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

Advertisement Box

टक्कर इतनी जोरदार थी घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और कार के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल रवाना हुई है। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp