Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानून व्यवस्था राम भरोसे : मॉडल शॉप कर्मचारी की दबंगो ने की पीट-पीटकर हत्या

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

कानून व्यवस्था राम भरोसे : मॉडल शॉप कर्मचारी की दबंगो ने की पीट-पीटकर हत्या

लखनऊ,, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि 72 घंटे के भीतर एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आ गई. जिस रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने मनीष गुप्ता को पीटकर मारा डाला, उसी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित मॉडल शॉप कर्मचारी की दबंगो ने पीट-पीटकर हत्या कर डाली। एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, देश भर में चर्चा का विषय बने मनीष गुप्ता हत्याकांड के बाद अब इस घटना से सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्म भूमि गोरखपुर की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश का रहने वाला मृतक मनीष प्रजापति (25) वरदानी मॉडल शॉप की कैंटीन पर बतौर कर्मचारी काम करता था. गुरुवार की रात करीब 8 बजे यहां कुछ युवक शराब पीने पहुंचे. मनबढ़ों ने मनीष को ऑर्डर दिया. कहा जा रहा है कि ऑर्डर देने में लेट होने पर युवकों और मनीष की कहासुनी होने लगी. इस बीच वहां दूसरा कर्मचारी रघु भी आ गया वह बीच-बचाव करने लगा. करीब आधा दर्जन की संख्या में युवकों ने दोनों कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp