Written by
आज दिनांक 1 सितंबर 2021 को ऊ.प्र. राज्य के शासनादेश अनुसार प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1 से 5 तक पुनः खोले गए। प्राथमिक विद्यालय धनुवासांड अ. म. विकास खंड/ मोहनलालगंज, लखनऊ के विद्यालय में प्र. अ. श्रीमती विमलेश मौखरी, स. अ. जया बिष्ट एवं स. अ. शक्तिपुत्र उपाध्याय की उपस्थिति में समाज सेवी संस्था_सेवा, संकल्प, सहयोग की संस्थापक पूजा अवस्थी द्वारा कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं को निशुल्क मास्क वितरित किया गया एवं कोरोना के प्रति मूलभूत जानकारी प्रदान की गई।










