
सनातन धर्म, मनुस्मृति और बदलते सामाजिक विमर्श को लेकर देश में जारी बहस के बीच प्रख्यात कथावाचक और सनातन धर्म रक्षापीठ के पीठाधीश्वर पूज्य कौशल किशोर ठाकुर का विशेष इंटरव्यू Awadh Sutra और Loksewa News के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है।
इस विशेष बातचीत में कौशल किशोर ठाकुर से सनातन धर्म से जुड़े मौजूदा सवालों, मनुस्मृति को लेकर चल रही बहस और समाज में धर्म एवं परंपराओं की भूमिका को लेकर सीधे सवाल किए गए। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने विचार और दृष्टिकोण विस्तार से सामने रखा।
इंटरव्यू में उन मुद्दों को भी केंद्र में रखा गया है, जो हाल के समय में सार्वजनिक और राजनीतिक विमर्श का हिस्सा रहे हैं। खास तौर पर मनुस्मृति को लेकर उठने वाले सवाल, सनातन की समकालीन प्रासंगिकता और धार्मिक परंपराओं को देखने के अलग-अलग नजरिए पर चर्चा हुई।
Awadh Sutra और Loksewa News की इस खास पेशकश में दर्शकों को कौशल किशोर ठाकुर के विचार सीधे उन्हीं की जुबानी सुनने और समझने का अवसर मिलेगा।
यह पूरा विशेष इंटरव्यू अब दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।







