Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोगों ने खोद निकाले राज कुंद्रा के ये पुराने ट्वीट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लोगों ने खोद निकाले राज कुंद्रा के ये पुराने ट्वीट

        पोर्नोग्राफी पर खुलकर कही थीं ये बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगे हैं और सोमवार रात उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद से कुंद्रा परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है।एक तरफ लोग मीम्स बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राज से जुड़ी पुरानी चीजें इंटरनेट पर रीसर्फेस हो गई हैं।

Advertisement Box

राज कुंद्रा के पुराने ट्वीट हो रहे हैं वायरल

इसी क्रम में राज कुंद्रा द्वारा किए गए कुछ ट्वीट जमकर वायरल हो रहे हैं जिनमें उन्होंने राजनीति और पोर्नोग्राफी से जुड़े विषयों पर बातचीत की है।मार्च 2012 में राज कुंद्रा ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘तो चलिए पोर्न बनाम प्रॉस्टिट्यूशन के बारे में बात करते हैं।ऑन कैमरा सेक्स के लिए पेमेंट करना लीगल क्यों है? कैसे ये एक दूसरे से अलग हैं?’

वायरल हो रहा कमाई पर बातचीत का वीडियो

इसी तरह का एक और ट्वीट उन्होंने मई 2012 में किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भारत: एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं,क्रिकेटर्स पॉलिटिक्स खेल रहे हैं,पॉलिटीशियन पोर्न देख रहे हैं और पोर्न स्टार्स एक्टर बनते जा रहे हैं।राज कुंद्रा के इन ट्वीट्स के अलावा सेलेब्रिटी कपल का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उनसे उनकी कमाई के बारे में पूछा जा रहा है।

नहीं आई राज-शिल्पा की कोई प्रतिक्रिया

वीडियो में स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा से उनकी कमाई के बारे में पूछा था और इस सवाल को सुनकर दोनों ही सेलेब्रिटीज खुलकर हंस पड़े थे।बता दें कि इन आरोपों पर फिलहाल,राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।गिरफ्तारी के बाद से ही राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp