Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनिल देशमुख के दोनों पीए को 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अनिल देशमुख के दोनों पीए को 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत


मुंबई। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के दोनों पीए कुंदन शिंदे व संजीव पालांडे को मंगलवार को विशेष कोर्ट ने 100 करोड़ रंगदारी वसूली मामले में 20 जुलाई तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रंगदारी वसूली मामले में कुंदन शिंदे व संजीव पालांडे को 26 जून को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को ईडी हिरासत खत्म होने के बाद दोनों को मुंबई स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने इन दोनों को 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement Box

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूली का आरोप लगाया था। इस मामले की छानबीन किए जाने के लिए वकील जयश्री पाटिल ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाया था। इसके बाद उच्च न्यायालय ने मामले की प्राथमिक जांच करने का आदेश केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को दिया था। इसके बाद इस मामले की मनी लॉड्रिंग एंगल से ईडी ने जांच शुरू की और अनिल देशमुख के दोनों पीए को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ईडी अनिल देशमुख को तीन बार समन जारी किया है, लेकिन अनिल देशमुख ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp