Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मार कर हत्या, दो घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मार कर हत्या, दो घायल

गुरदासपुर, 04 जुलाई। पंजाब में गुरदासपुर जिला के कस्वा घुमाण के नजदीक गांव बल्ड़वाल में आज एक परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बल्ड़वाल निवासी जसपाल सिंह ने सिविल अस्पताल में बताया कि आज सुबह उनके ही गांव के दो व्यक्तियों ने उनके परिवार पर ताबड़तोड़ गोलिबारी की, जिसके कारण उनके पिता मंगल सिंह , उनके बेटे बबन दीप सिंह तथा दो भाइयों सुखविंदर सिंह और जसवीर सिंह की मौत हो गयी, जबकि उनके दो भतीजे हरमंदीप सिंह और जश्नप्रीत सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिनहें सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दोनों घायलों को अमृतसर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला प्रेम संबंध का बताया जा रहा है, जिससे नाखुश लड़के के परिजनों ने खेत पर काम कर रहे लड़की के परिवार पर अंधाधुंध गोलिबारी की। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp