Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिवम हत्याकांड: शव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, तीन घंटे हंगामा; सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

शिवम हत्याकांड: शव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, तीन घंटे हंगामा; सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

हरदोई जिले के संडीला कस्बे में चर्चित शिवम जायसवाल हत्याकांड में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब लखनऊ ट्रॉमा सेंटर से पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव उनके सदर बाजार स्थित आवास पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार व शुभचिंतक जुट गए।

परिजनों ने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव वाहन को सीधे आवास तक पहुंचाया। इसके बाद परिजनों ने सड़क पर वाहन खड़े कर दिए और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव वाहन से शव उतारने से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया गया।

Advertisement Box

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम और सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर बस अड्डा चौराहे से सदर बाजार मार्ग तक यातायात डायवर्ट कर दिया गया।

करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से लगातार वार्ता की और जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए।

पुलिस के अनुसार रुपये के लेन-देन के विवाद में शिवम जायसवाल को गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

शनिवार सुबह शिवम का अंतिम संस्कार नानामऊ घाट पर किया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp