Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी: मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुसीबत, 24 करोड रुपए की संपत्ति कुर्की, बेटों के नाम है दर्ज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
  • यूपी: मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुसीबत, 24 करोड रुपए की संपत्ति कुर्की, बेटों के नाम है दर्ज

  • यूपी: मुख्तार अंसारी के बेटों के नाम करोड़ो की संपत्ति की हुई कुर्की, बढ़ी मुसीबत

उत्तर प्रदेश में जहा एक तरफ भूमाफियाओं पर लगातार सरकार और उसके अमले के साथ कर्यवाही की जा रही है तो वही दूसरी तरफ यूपी के मऊ जिले के बहुजन समाज पार्टी से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले ही है।

इसी कड़ी में मऊ जिला शासन और प्रशासन ने एक बार फिर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग पर 191 पर कार्यवाही करते हुए मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम दर्ज 24 करोड़ रुपये की सम्प्पति की कुर्की करने का काम किया है।

Advertisement Box

बताया गया कि सुबह सुबह भारी संख्या में जिला प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों और फोर्स ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुख्तार अंसारी की करोड़ो रूपये की संपत्ति को कुर्क किया है। यही नही बताय गया कि यह सम्पत्ति अंसारी के दोनों बेटों के नाम दर्ज है। जिस पर प्रशासन ने 191 की कार्यवाही की है।
बताया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों के बाद 24 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली संपत्ति पर एक बार फिर प्रशासन का चाबुक चला है। इसके अलावा बताया गया कि अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से मुख्तार अंसारी की 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया गया है। जिसमें 8880 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई संपत्ति को भी कुर्क किया गया। बताया जा रहा है कि प्रशासन की यह कार्रवाई दक्षिण टोला क्षेत्र के दसई पोखरा पर की गई है।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों और उसके गैंग पर लगातार पुलिस कार्यवाही करने में जुटी हुई है और उसके द्वारा अर्जित की गई अवैध तरीके से संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। साथ ही कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। बरहाल यह बात साफ हो गई है कि अंसारी गैंग की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और आगे भी इसकी मुसीबतें चलते हुए नजर नहीं आ रही हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp