Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीबीएसई की 12वी की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रियंका गांधी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

सीबीएसई की 12वी की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रियंका गांधी

CBSE Class 12 Exam Cancelled:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सेहत सर्वोपरि है। ऐसे माहौल में बच्चों को तनाव देना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते हैं।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजरकेंद सरकार ने मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता मेंहुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया।इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “”मुझे खुशी हैकि 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। हम सभी अपने बच्चों की सेहत को लेकर फिक्रमंद थे।ये बड़ी राहत है।”

Advertisement Box

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “12वीं के छात्रोंको अपनी आवाज़ सुनाने के लिए मुबारकबाद। सभीअनिश्चितताओं और तनावों के बाद, आप आज आरामकरना और जश्न मनाना डिज़र्व करते हैं। सभी के सुखद,स्वस्थ और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

फैसले पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों कोध्यान में रखकर लिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने कहा,”छात्रों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है ,और इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जासकता है।”उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्सुकता को समाप्त किया जाना चाहिए।प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे तनाव भरे माहौल में छात्रों को परीक्षा में शामिल होने को लेकर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए।इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी,प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, कैबिनेट सचिव और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp