Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतापगढ़:दबंगों के हैवानियत की शिकार हुई नाबालिग लड़की तमन्चे के बल पर गैंगरेप कर बनाया वीडियो

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

प्रतापगढ़:दबंगों के हैवानियत की शिकार हुई नाबालिग लड़की तमन्चे के बल पर गैंगरेप कर बनाया वीडियो

दबंगो की हैवानियत की शिकार हुई नाबालिग लड़की

प्रतापगढ़: खबर यूपी के जनपद प्रतापगढ़ से है जहाँ कंधई थाना क्षेत्र के एक गाँव में करीब डेढ़ माह पूर्व 15 वर्षीय एक किशोरी शाम को करीब 7.30 बजे शौच के लिए निकली। इसी दौरान चार युवक दबंग युवकों ने उसके घर के पास पहुंचे और तमंचे के बल पर उसे अगवा कर लिया, और सूनसान स्थान पर में ले जाकर चारों ने किशोरी के साथ दुराचार किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

पूरा मामला:- पूरा मामला कंधई थाना क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ पर चार दबंग युवकों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। हैवानों ने किशोरी को उसके घर के पास से उस समय अगवा कर लिया था, जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी हैवानों ने उसको सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement Box

हैवानों ने दी मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी:- गैंगरेप के बाद आरोपित उसे घटना के बाबत किसी को न बताने की धमकी देते हुए भाग निकले। डरी सहमी किशोरी घर आई तथा पिता सहित परिजनों को घटना की जानकारी दी। लगभग डेढ़ महीने बाद जब मामला सामने आया तो उक्त घटना में शामिल लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दर्ज किया मुकदमा घटना के बाबत एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कंधई थाने के उपनिरीक्षक राजेश राय ने भी अपनी तरफ से एक मुकदमा पंजीकृत किया है। एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पूर्व में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दूसरा मुकदमा दर्ज कर किशोरी का बयान कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp