Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा मंत्री के भाई की नियुक्ति में EWSसर्टिफिकेट का ममाला पकड़ा तूल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

शिक्षा मंत्री के भाई की नियुक्ति में EWSसर्टिफिकेट का ममाला पकड़ा तूल,

शिक्षा मंत्री के भाई की नियुक्ति में EWSसर्टिफिकेट का ममाला पकड़ा तूल, डॉ नूतन ठाकुर ने जांच की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी के भाई की नियुक्ति का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाज सेवी  डॉ नूतन ठाकुर एवं उनके पति अंमिताभ ठाकुर इस न्यूक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने EWSसर्टिफिकेट पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। बता दें कि सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद पर शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी के भाई डॉ अरुण कुमार उर्फ़ अरुण द्विवेदी द्वारा नियुक्ति हुई है। डॉ नूतन ठाकुर ने राज्यपाल तथा यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सहित अन्य को भेजे अपनी शिकायत भेजी है।  उन्होंने कहा कि डॉ अरुण कुमार शिक्षा मंत्री के भाई होने के साथ ही स्वयं भी बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर थे। ऐसे में डॉ अरुण कुमार द्वारा ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट प्राप्त किया जाना प्रथमद्रष्टया जांच का विषय दिखता है।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ सुरेन्द्र दूबे ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि यदि ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट फर्जी होगा तो वे दंड के भागी होंगे। नूतन ठाकूर ने कहा  शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जो पूरे प्रकरण को अत्यधिक संदिग्ध बना देता है। अत: इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

Advertisement Box

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp