Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भयंकर तूफान का रूप ले सकता है चक्रवात तौकते, 175 KM/H की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की चेतावनी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुंबई, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को सूचना जारी करते हुए तौकते चक्रवात की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को चक्रवात तौकते को लेकर बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 17 मई को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से मीटिंग कर आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों के पास, तौकते चक्रवात के मद्देनजर सतर्क और अच्छी तरह से सुसज्जित होने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र सीएमओ की ओर से किए गए एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई। कोच्चि के पास चक्रवात तौकते के शनिवार सुबह तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। जिसे लेकर शुक्रवार को भारतीय नौसेना को सूचित किया गया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के एक ट्वीट में बताया कि शुक्रवार की शाम को कोच्चि से 240 एनएम उत्तर-पश्चिम का दबाव 15 तारीख की सुबह तक चक्रवाती तूफान तौकते में बदलने की संभावना है। फिलहाल बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) चक्रवात-तौकते से पहले अच्छी तरह से तैयार है। चक्रवात तौकता का असर सबसे ज्यादा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के तटों पर देखने को मिल सकता है. इसकी जानकारी एनडीआरएफ के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp