Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CM योगी का बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1500 करोड़ रुपये

योगी
योगी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के करोड़ों परिवारों को बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की सौगात देंगे। इस दौरान लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी की राशि भी सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की इस पहल से प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement Box

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य त्योहार के मौके पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत पहुंचाना है। दिवाली पर घरों में पकवान बनाने और अन्य घरेलू जरूरतों के चलते रसोई गैस की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मुफ्त सिलेंडर की सुविधा से परिवारों को घरेलू बजट में राहत मिल सकेगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली के अवसर पर साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की व्यवस्था की है। इसी योजना के तहत दिवाली से पहले लाभार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सब्सिडी की रकम सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा। खासकर उन महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें रसोई गैस के खर्च का बोझ उठाना पड़ता है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp