Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय वायुसेना में ऐतिहासिक उपलब्धि, एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

भारतीय वायुसेना में ऐतिहासिक उपलब्धि, एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों के लिए 1 सितंबर 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा सेवाओं में गैर-चिकित्सा शाखा से एयर वाइस मार्शल या समकक्ष रैंक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

पदोन्नति के बाद शक्ति शर्मा ने असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (एजुकेशन) का पदभार संभाला है। उनकी यह उपलब्धि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Advertisement Box

तीन दशक से अधिक लंबे अपने सैन्य करियर में शक्ति शर्मा ने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनकी यह उपलब्धि देश की उन महिला अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा है, जो भारतीय रक्षा सेवाओं में नई ऊंचाइयां हासिल करने का सपना देख रही हैं।

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा की पदोन्नति को भारतीय वायुसेना में महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

WhatsApp