Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खरीफ-2026 में फसल बीमा की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 10 सितंबर तक मिलेगा मौका

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

खरीफ-2026 में फसल बीमा की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 10 सितंबर तक मिलेगा मौका

लखनऊ, 1 सितंबर। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर है। योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ-2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और चयनित जिलों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र ऋणी किसान 10 सितंबर 2026 तक फसल का बीमा करा सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित थी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय रहते फसल बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम करें।

Advertisement Box

सरकार के मुताबिक, किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा और आय में स्थिरता देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में फसल बीमा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। तिथि बढ़ाए जाने की जानकारी सभी संबंधित बैंकों और अधिकारियों को भेज दी गई है।

69.22 लाख किसानों को मिला 6,119.93 करोड़ का मुआवजा

प्रदेश में वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक फसल बीमा योजना के तहत 69.22 लाख लाभार्थी किसानों को 6,119.93 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। खरीफ-2025 में 20.63 लाख बीमित किसानों में से 7.27 लाख किसानों को 808.56 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। वहीं, रबी 2025-26 में 1.67 लाख किसानों को 134.60 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई।

सरकार ने पात्र ऋणी किसानों से अपील की है कि वे 10 सितंबर की अंतिम तिथि से पहले अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर फसल बीमा अवश्य करा लें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

WhatsApp