
Written by
Bureau Report
7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन के यादगार पल : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 28 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुए समारोह के कुछ यादगार पलों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन त्योहार प्रेम और मेलजोल के रिश्तों को और मजबूत करे।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते को और गहरा करने वाला पर्व है।








